बाबा के दर्शन कर लौट रहे युवक ने लगाई चम्बल में छलांग कोई सुराग नही लगा
राकेश फौजदार (Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 17 मई। अपने भाई के साथ राजस्थान के धौलपुर में चम्बल किनारे बाबा देवपुरी के दर्शन करने आये 22 वर्षीय एक युवक द्वारा बुधवार को नए पुल से मगरमच्छों से भरी चम्बल में छलांग लगा देने का समाचार प्राप्त हुआ है। युवक के नदी में कूदने की सूचना मिलने के साथ ही चंबल चौकी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू किया लेकिन युवक का अभी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस के मुताबिक कुछ लोगो ने एक युवक के नए पुल से नदी में कूदने की सूचना दी थी। पुल से कूदे युवक का नाम सैपऊ कस्बे के भीमनगर निवासी नरेंद्र बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक नरेंद्र अपने बड़े भाई देवेंद्र के साथ बाइक से धौलपुर में रिश्तेदारी में आया था। बाबा देवपुरी के दर्शन करके लौटते समय चम्बल पुल पर बाइक को रोक कर नरेंद्र ने पुल से चम्बल नदी में छलांग दी।भाई देवेंद्र ने लोगो को आवाज लगाईं और पुलिस को सूचना दी।




Recent Comments