सारण :छपरा मूल्यांकन केन्द्र पर वित्त रहित शिक्षक काली पट्टी बांध करेंगे कापियों का मूल्यांकन ,किया विरोध प्रदर्शन
———-
दैनिक खोज खबर के लिये मनोकामना सिंह की रिपोर्ट
———
छपरा (सारण ) 15 मार्च । स्थानीय जगदम कालेज छपरा मूल्यांकन केन्द्र पर वित्त रहित शिक्षकों ने काली पट्टी बाँध कर मूल्यांकन कार्य करने का निर्णय लिया । बुधवार को केन्द्र पर उपस्थित सभी शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांगो के समर्थन मे नारे लगा कर अपना विरोध प्रदर्शित किया।
वित्त रहित शिक्षक एवं षिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के स्थानीय नेता प्रो लक्ष्मण प्र यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अब तक कोई ठोस क़दम नही उठाया है ताकि शिक्षा और शिक्षकों की दशा मे सुधार हो सके। हमारे संघ की माँग है समान कार्य के लिये समान वेतन, अनुदान के बदले वेतनमान, सेवा समंजन एवं सेवा शर्त का निर्धारण आदि का जल्द निपटारा किया जाये।
इस अवसर पर संघ के पूर्व सचिव प्रो अरुण कुमार , प्रो शम्भू कुमार, प्रो ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता, प्रो जगदीश प्र यादव, प्रो अभय कुमार सिंह , उपेंद्र प्र सिन्हा, अखिलेश सिंह, अल्का सिंह , रामविनौद सिंह, तारकेश्वर तिवारी, विश्वनाथ सिंह , पून्यदेव राय आदि ने भी संघ की मांगो के समर्थन मे बयान दिया





Recent Comments