
संजय पांडे/छपरा । 22 सितम्बर को राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पानापुर, सारण में प्राचार्य डॉ. दिनेश पाल की अध्यक्षता में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। नोडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए विद्यार्थी सहयोग शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों से आग्रह किया कि आप अपने शिकायत को लिखित रूप से दर्ज कराएं ताकि शीघ्रता से समाधान कराया जा सके। स्नातक प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रौशनी कुमारी, खुशी कुमारी, अंशु कुमारी, अनामिका कुमारी, गुनगुन कुमारी आदि ने यातायात, पेयजल, शौचालय आदि की समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिनेश पाल ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि सरकार विद्यार्थियों के बेहतर शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है इसलिए विद्यार्थी सहयोग शिविर लगाकर समस्याओं को सुना जा रहा है और एक माह के अंदर समाधान करने की भी योजना है। साथ ही डॉ. पाल ने विद्यार्थियों से यह भी कहा कि महाविद्यालय में सभी विषयों के विद्वान असिस्टेंट प्रोफेसर पदास्थापित हो चुके हैं इसलिए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में क्लास करने आना चाहिए। विद्यार्थी सहयोग शिविर में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गीता कुमारी, समीक्षा, शलोनी अक्षिता, अदिति राज, कुमारी कल्पना, राजन कुमार तिवारी, प्रिंस राज, रश्मि कुमारी, मुकुन्द कुमार एवं मौसम कुमार के साथ-साथ विद्यार्थी रिंकी कुमारी, रजिया खातून, सोनाली कुमारी, अंजली कुमारी, माला कुमारी, नाजनीन प्रवीण, चंदा कुमारी, क़ाफ़िया प्रवीण, राधा कुमारी, प्रीति कुमारी, संजना कुमारी, अंजू कुमारी, अंजू कुमारी, रीमा कुमारी, सीमा कुमारी, करिश्मा कुमारी, निशा कुमारी, राकेश कुमार एवं दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।




Recent Comments