*पश्चिम चम्पारण:खनन माफियाओ के द्वारा सेलिंग की जमीन पर अवैध खनन जीरो पर*
👈”दैनिक खोज खबर ” पश्चिम चम्पारण रामायण कुमार सहोदरा की रिपोर्ट👉
नरकटिया गंज अनुमण्डल अंतर्गत गैनाहा प्रखंड के दोमाठ पंचायत मे राजपुर पारसा डीह के पास सेलिंग के जमीन (गरीबो को सरकार द्वारा दी गई जमीन ) पर खनन माफियाओ द्वारा अवैध खनन कार्य वर्षो से किया जा रहा है इसपे रोक लगाने के लिए प्रशासन फिसड्डी साबित हो रहे है, लगातार हो रहे खनन से जंगल से निकल कर पानी की तलाश कर रहे जानवरों की अकाल मृत्यु गढ़े मे गिर जाने के कारण हो जाती है।यहाँ बता दे कि 10 जुलाई 2002 को ADM ललन दुबे द्वारा भिखनाठोरी स्थित पत्थर खनन कार्य को बन्द करने के बाद भी खनन माफियाओ द्वारा समय-समय पर प्रशासन से मिली भगत कर अवैध खनन कार्य किया जाता रहा है ।

गरीबी से जुझ रहे थरूहट क्षेत्र के लोगो को सरकार द्वारा मिली सेलिंग की जमीन को चन्द रूपये के लालच देकर उस गरीब व्यक्ति की जमीन पर खननकर्ताओ द्वारा दस से बारह फिट गहरा गड्ढा बना कर पत्थर निकलवाई जाती है।खनन माफियाओ द्वारा रोज सुबह सैकड़ो मजदूर लगाकर, उक्त जमीन से दस से बारह फिट गहरा गड्ढा बनाया जाता है फिर पत्थर निकाल कर वही पर तोडा जाता है, फिर ट्रैक्टर ट्रेलर मे लोड कर के बाहर जैसे नरकटिया गंज, बेतिया साठी ,चनपटीया, लैरीया आदि जगहो पर सप्लाई किया जाता है ।प्रशासन और आलाआधिकारी आँखे बन्द कर के खननकर्ताओ के अवैध कार्य को देखते रहते है
सूत्रो के अनुसार प्रशासन एवं खनन विभाग के अधिकारी द्वारा खनन माफिया एवं ट्रेक्टर संचालको के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नही होने के कारण इसके हौसले बुलंद है।

बगल मे खेती कर रहे लोगो का कहना है कि प्रतिदिन खुदाई होने के कारण हमारी जमीन की जल स्तर निचे चली गई है जल स्तर काफी निचे चले जाने के कारण हर साल फसले बर्बाद हो रहे है जिसके कारण हमे प्रत्येक साल लाखो की क्षति हो जाती है । 25 मई 2017 को इसी खनन करने को लेकर हुई मार-पीट मे विनोद पासवान की आँख पुरी तरह से डायमेज हो गई थी। विनोद पासवान के द्वारा सेलिंग की जमीन पर अवैध खनन के लिए प्रशासन पर अवैध वसूली का आरोप भी लगाया गया था इस पर थानाध्यक्ष सहोदरा का कहना था की हमारे उपर लगाये गये आरोप बेबुनियाद है हमारे द्वारा यहाँ से अवैध खनन कार्य एक माह पूर्व से नही होने दीया जा रहा है ।लेकिन आज दिनांक 29/05/2017 को भी अवैध खनन कार्य प्रशासन के मिलीभगत के कारण हो रहा है ऐसा प्रतीत होता है अवैध रूप से खनन कार्य होने के कारण किसान एवं सरकार को करोड़ो की क्षति हो रही है




Recent Comments