राजस्थान के कई हिस्से लू की चपेट में
आज़ाद नेब ब्यूरो चीफ़ दैनिक खोज खबर(राज)
जयपुर, 1 अप्रैल।  राजस्थान के कई हिस्से आज लू की चपेट में आये हुए है। प्रदेश में आज सबसे अधिक 42 डिग्री तापमान चूरू में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग प्रवक्ता के अनुसार कोटा 41.6, बाडमेर 41.4, जैसलमेर 41, पिलानी 40.4, जयपुर 40.3, अजमेर 39.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। तेज गर्मी के कारण प्रदेश में जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। गर्मी बढने के साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में पीने का पानी का संकट पैदा हो गया है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गर्मी बढने के साथ ही बिजली में हो रहे उतार चढाव के कारण कुछेक स्थानों पर पानी की आपूर्ति में रूकावट आने पर समय पूर्व एहतियात कदम उठाकर समाधान किया जा रहा है।