AK 47 से भूंना, चार की मौत

दैनिक खोज खबर धनबाद : जिस परिवार पर गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म बनी , उसी परिवार के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह पर जानलेवा हमला हुआ. नीरज सिंह पर एके – 47 से गोलियां चलाई गईं. उनकी गाड़ी में सवार चार लोगों की मौत हॉस्पिटल में हो गई.
FB_IMG_1490121672499

नीरज की फोरचुनर गाड़ी पर गोलियां के कई निशान मिले हैं. यह घटना उनके घर से कुछ ही दूरी पर हुई. पूर्व डिप्टी मेयर को सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वे आईसीयू में भर्ती हैं.  हॉस्पिटल के बाहर नीरज सिंह के कई हथियारबंद समर्थक डटे हुए हैं .

मिली जानकारी के अनुसार नीरज सिंह अपने अावास रघुकुल जा रहे थे। इसी समय पहले से घात लगाए अपराधियों ने इनकी गाड़ी पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं.

इनके आवास से पहले रास्ते में सड़क पर 15 ब्रेकर हैं जिसका अपराधियों ने फायदा उठाया. गाड़ी की रफ्तार कम होते ही अपराधियों ने हमला कर दिया.

मौके पर से पुलिस ने 50 खोखे बरामद किए हैं. नीरज सिंह के बॉडीगार्ड को भी गोली लगी है. सजीव सिंह के गैंग पर हमले का अनुमान हैं.