नगर मे देर रात चोरों ने मचाया शोर, सीसी केमरे मे कैद हुई वारदात
आज़ाद नेब
जहाजपुर 29 जून। सदर बाजार में मध्य रात्रि के बाद चोरो ने पुलिस की नाक के निचे चोरी कर पुलिस की गस्त व्यवस्था की पोल खोल दी।
*तीन किराणा की दूकानों को निशाना बनाया हालांकि दो दूकानो से ही चोरी की वारदात में कामयाब हो गए। जबकि तीसरी दूकान में चोरी ताला तोड कर ही फरार हो गए। यह सारी वारदात सीसी टीवी केमरे में कैद हो गई।* 
 इस धटना की जानकारी सुबह हुई तो व्यापारियो में आक्रोश पैदा हो गया। बताया जाता है कि  बृजमोहन मूदंडा, रतनलाल मूंदडा व माधोलाल मूंदडा की दूकानो को चोरो ने निशाना बनाया। बृजमोहन मूंदडा की दूकान ओर रतनलाल मूंदडा की दूकान में रखी हजारो की नकदी व हजारो के किराणे के सामान चोरी कर ले गए। जबकि माधोलाल मूंदडा की दूकान के ताले टूटे मिले।यहा आष्चर्यजनक है कि चोर जब वारदात को अंजाम दे रहे थे उससे कुद दूरी पर पुलिस के सिपाही गस्त के दौरान बैठे थे। चोरी की वारदात से कस्बे मे आक्रोष है। पुलिस को सूचना दी । जहाजपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी केमरे में कैद हुई वारदात में चोरो की संख्या तीन से पांच बताई जा रही है।