सारण :ग्रामीण क्षेत्रों में धूम-धाम से मना अम्बेडकर जयंती,भागवतपुर में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

#सुरभि तिवारी
तरैया:14अप्रैल2018:
देवरिया गाँव मे ब्रह्म स्थान के समीप दलित वस्ती में युवाओं ने अम्बेडकर जयंती मनाया।बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया तथा मिठाईया बांटीं गयी।उक्त मौके पर इसुआपुर जिला पार्षद गीताराम सागर,चंदेश्वर राम,देवनाथ राम,गणेश रजक,सरपंच ललन राम, शंकर राम, उद्धव राम,प्रेमनाथ राम,आयोजन आनंद मिलन,निर्भय कुमार,मदन कुमार,विकाश कुमार,शैलेश कुमार,देवानंद मांझी व अन्य मौजूद थे।अध्यक्षता चुल्हन राम ने किया।वही भागवतपुर पंचायत भवन पर मुखिया मुकेश कुमार यादव की अध्यक्षता में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर मिडिल स्कूल के छात्र-छत्राओ के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे पंचायत के विभिन्न विद्यालय के 59 छात्र-छत्राओ ने भाग लिया।निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छत्राओ को डॉ भीमराव अंबेडकर पर निबंध लिखना था।उसके बाद अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।उक्त मौके पर विजय कुमार यादव,वीरबहादुर राय, सरपंच बिगन राय, वकील राय, रामजी रौशन,सुभाष कुमार यादव,मोख्तार राय, नगीना राय, मदन सिंह,हरेन्द्र राय व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments