दिकोनिया से तलावड़ा गांव तक  रोड का किया भूमि पूजन
फ़िरोज़ खान
दैनिक खोज खबर”किशनगंज 3 जुलाई । किशनगंज व शाहबाद विधायक द्वारा  ढिकोनिया से तलावाड़ा डामरीकृत रोड करीब 3.79 करोड़ की लागत 9 किलो मीटर की लम्बाई का बनेगा ।  जिसका भूमि पूजन आज ढिकोनिया गांव में किया साथ ही पीपल्दा गांव में उप स्वास्थ केंद्र नव निर्मित भवन लोकार्पण किया । 
 कार्यक्रम  मे जिला अध्यक्ष राजेंद्र  नागर, जिला प्रमुख नन्दलाल  सुमन, भवरगढ़ मण्डल अध्यक्ष मुकेश  नागर,जगदीश  नागर, बाबूलाल ,मुकेश  पंचोली साथ ही सार्वजनिक विभाग के अधिकारी व ग्रामवासी मौजूद थे ।