बेगुसराय:स्थापना दिवस को लेकर हुई अभाविप बैठक
अमित पोद्दार”दैनिक खोज खबर” बखरी बेगूसराय*
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बखरी नगर इकाई की एक बैठक रविवार को स्थानीय विश्वबंधु पुस्तकालय में सुमन सर की अध्यक्षता में संपन्न हुई! जिसमें आगामी 9 जुलाई को परिषद के स्थापना दिवस पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया !साथ ही सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय आंबेडकर चौक पर परिषद का झंडा तोलन एवं वृक्षारोपण किया जाएगा।
साथ ही बरौनी में आयोजित विद्यार्थी परिषद द्वारा रक्तदान शिविर में भारी मात्रा में बखरी के कार्यकर्ता शामिल होकर रक्तदान करेंगे वही जिला से आये नगर अध्यक्ष ऋषभ जी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया कुमार ने संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा किया वही भूत पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं राजेश राज जी ने डिग्री कॉलेज की स्थापना व अपडेट विद्यालय में टेन प्लस टू की पढ़ाई आरंभ कराने हेतु अभविप बखरी का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र के विधायक तथा बखरी एस डि ओ से मुलाकात करेंगे।
बैठक में नगर मंत्री ललन देव कुमार, मंझौल नगर इकाई के नगर मंत्री सत्यम कुमार, पूर्व नगर सह मंत्री ऋषभ राज, रवीश कुमार झा,बंटी कुमार, नमन कुमार ,विकास कुमार ,नितीश केसरी ,गोलू कुमार, अमन कुमार ,अनुभव कुमार, सहित दर्जनों कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे




Recent Comments