थम नही रहे पत्रकारों और उनके परिवार वालों पर हमले 
इम्तियाज़ अहमद 
दिल्ली 17 अप्रैल ।  बुराड़ी इलाके में आज सुबह पत्रकार हरीश तोमर की पत्नी पर हुवा जानलेवा हमला जानकारी के अनुसार आज सुबह  लगभग 6 बजे दो बाइक सवार लडको ने स्थानीय पत्रकार हरीश तोमर की पत्नी शकुन्तला तोमर पर उस समय जान लेवा हमला कर दिया जब वह झड़ौदा डेयरी से दूध लेकर अपने घर कमल विहार के लिए आ रही थी मामला बुराडी थाने का है । इन बाइक सवार लडको ने सन्त नगर के नेहरू गली के पास वारदात को अंजाम दिया शकुन्तला तोमर को गम्भीर चोटें आई है और उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है उनके हाथ में फेक्चर हो गया है हैरत की बात तो ये है कि हमलावर गले की चैन तोड़कर वही फेक गए जिससे चैन स्नेचिंग की संभावना नही लगती कियोंकि जिस तरह से उन पर हमला किया गया है उससे उनके पूरे शरीर में गंभीर चोटें आई है और श्रीमती तोमर किसी रंजिश का शिकार हुई है फिलहाल बुराड़ी थाना पुलिस cctv की खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी है वही हरीश तोमर का कहना है कि मेरी निर्भीक पत्रकारिता की वजह से ये हमला हो सकता है पर पुलिस की जांच के बाद ही कुछ कहना सही होगा ।