रूस का क्रूज़ मिसाईल फ़ायर करने के लिए ईरान और इराक़ से अनुरोध
![]()
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा
रूस ने क्रूज़ मिसाईल फ़ायर करने के लिए ईरान और इराक़ से उनकी वायु सीमा के इस्तेमाल करने की इजाज़त मांगी है।
समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, रूस के एक सैन्य-कूटनैतिक सूत्र ने इंटरफ़ैक्स न्यूज़ से कहा कि रूसी रक्षा मंत्रालय ने पिछले हफ़्ते ईरान और इराक़ से अनुरोध किया है कि वे उसे क्रूज़ मीज़ाईल फ़ायर करने के लिए अपनी वायु सीमा के इस्तेमाल की इजाज़त दे दें।
इस बीच रूसी संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष व्लादिमीर कोमोईदोफ़ ने कहा कि ईरान और इराक़, रूस के क्रूज़ मीज़ाईल के गुज़रने के लिए हवाई चैनल बनाएंगे।
ज्ञात रहे रूस के युद्धपोत ने 20 नवंबर 2015 को कई क्रूज़ मीज़ाईल कैस्पियन सी से सीरिया के दैरुज़्ज़ूर प्रांत में दाइश के ठिकानों पर फ़ायर किए थे जिसमें 600 आतंकी मारे गए थे।




Recent Comments