*भागलपुर:स्वाबलंबी हो महिलाएं तो आगे बढ़ेगा समाज: दिलीप सिंह*
👈कुमार गौरव”दैनिक खोज खबर” भागलपुर👉
अगर हमारे समाज का कोई भाई पढता है किसी कार्य के लिए प्रशिक्षित होता है तो संभव है कि वह ज्ञान वह विधा केवल उसी तक सिमित रह जाये परंतु हमारे गाँव समाज की कोई बेटी बहु या माताये अगर पढ़ती है या किसी कार्य में दक्ष होती है तो उससे पूरा समाज लाभान्वित होता है । ऐसा केवल कहा ही नही जाता है यह वास्तविकता है।

उक्त बातें रविवार को जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नगरपारा उत्तर के हरिजन टोला वार्ड न0 01 में दृष्टि विहार द्वारा आयोजित अगरबत्ती प्रशिक्षण शिविर में संस्था के सचिव श्री दिलीप कुमार सिंह ने कही।
कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ट समाजसेवी अवकास प्राप्त शिक्षक सुदामा साह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । उपस्थित प्रशिक्षु महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे काफी खुसी है कि इस छोटे से जगह पर दृष्टि विहार जैसी बड़ी स्वायत्तशासी सांस्कृतिक एवमं सामाजिक संगठन के द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है ।मैं हर संभव इस सामाजिक कार्य में मदद करूँगा । महिलाओं के आत्मनिर्भर होने से समाज को नई दिशा मिलेगी । कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र से सम्बद्ध संस्था कोसी क्लब के द्वारा संचालित थी।
प्रशिक्षण में कुल 63 महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा वोलेंटियर सुमित यादव अभाविप के अजय कुमार रविदास सुमन रजक अजित रीता देवी प्रियंका पूजा रमती देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे




Recent Comments