मकान व दुकान से चोर ले गए नकदी व माल
राकेश फौजदार 
भरतपुर 7 जून। राजस्थान के धौलपुर में चोरियों का सिलसिला जारी। कोतवाली थाना इलाके में एक घर व एक दुकान को निशाना बना करीब ढाई लाख रुपए के माल पर किया हाथ साफ। अस्पताल रोड पर मां पीताम्बरा स्वीट्स की दुकान के ताले तोडकर चार गैस सिलेंडर सहित तीन हजार की नगदी पार। प्रेम नगर कॉलोनी में भीम सिंह के घर की खिडक़ी तोडक़र सोने-चांदी के आभूषण सहित तीस हजार रुपए की नगदी ले उड़े।