*मधेपुरा:उदाकिशुनगंज प्रखण्ड में  “चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष “के अवसर पर बीडीओ की बैठक ने लाया रंग* 
👈चंदन कुमार झा “दैनिक खोज खबर “उदाकिशुनगंज👉
महात्मा गांधी चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष को लेकर रविवार को साफ-सफाई  कार्यक्रम के उपरांत  प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण कुमार ने आसपास के सभी सरकारी, प्रायवेट  विद्यालय के प्रध्यानाध्यापक,  मुखिया एवं गणमान्य लोगों के साथ एक बैठक आयोजित किये ! बैठक में उपस्थित शिक्षक, मुखिया एवं गण्यमान्य व्यक्ति से पदयात्रा में सम्मिलित होने  का आग्रह किया गया था ! 
बीडीओ के आग्रह पर सोमवार को बैठक में उपस्थित सभी शिक्षक, मुखिया तथा गण्यमान्य ब्यक्ति ने बीडीओ के आग्रह को कायम रखा एवं पूर्ण सहयोग देकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक  किया गया !कल सोमवार की सुबह काफी मनमोहक दृश्य बच्चों के साथ  इस कार्यक्रम का रहा ! प्रखंड उदाकिशुनगंज से एस.डी.ओ एस.जेड. हसन की अध्यक्षता में गाजे- बाजे एवं स्कूली बच्चों  के साथ पदयात्रा निकाला गया !पदयात्रा प्रखंड कार्यालय उदाकिशुनगंज से निकलकर थाना चौक, मुख्य बाजार  व फुलौत चौक होते हुए अनुमंडल कला भवन तक पहूंचा ! तत्पश्चात महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पांच मिनट का मौन रखा गया !

मालुम हो कि  “चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष ” के अवसर पर पूरे प्रदेश भर में विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम किया जाना है ! जिसकी शुरुआत रविवार को पहले दिन स्वच्छ्ता अभियान कार्यक्रम से किया गया !  सोमवार के दिन प्रखंड कार्यालय उदाकिशुनगंज से पदयात्रा निकाला गया !  पदयात्रा के साथ अनुमंडल पदाधिकारी उदाकिशुनगंज एस.जेड. हसन, प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण कुमार, डी.सी.एल.आर, अंचलाधिकारी उत्पल हिमवान, प्रखंड प्रमुख किरण कुमारी, पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव, थानाध्यक्ष के.बी. सिंह, विद्यालयों के  शिक्षक समेत सैकडों  छात्र-छात्राऐं शामिल रहे  ! 
वहीं कुछ विद्यालय के छात्र-छात्रा द्वारा महात्मा गांधी, भारत माता, सुभाष चंद्र बोस, आदि का रोल अदा कर साथ-साथ चलकर उनकी याद दिलाते रहे ! पदयात्रा के बाद एसडीओ द्वारा अनुमंडल कला भवन मैदान में महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात पांच मिनट का मौन रखा ! वहीं प्रखंड प्रमुख किरण कुमारी, पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव समेत कई नेताओं व  पदाधिकारी ने भी महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पांच मिनट का मौन रखे ! *जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण कुमार  ने प्रखंड कार्यालय में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया*! प्रखंड कार्यालय के अन्य कर्मी भी प्रखंड कार्यालय में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वच्छता का संदेश दिया !”महात्मा गांधी चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष” के अवसर पर सोमवार को उदाकिशुनगंज प्रखंड के  स्वतंत्रता सेनानी मधुवन पंचायत निवासी  स्वर्गीय सत्यनारायण मेहता की पत्नी   पार्वती देवी को किट देकर सम्मान  एस.डी.ओ.द्वारा किया गया, उधर लश्करी पंचायत के स्वत्रंत्रता सेनानी स्वर्गीय भुवनेश्वर ठाकुर की  पत्नी शकुंतला देवी को भी किट  देकर सम्मानित किया गया !
*महात्मा गांधी चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्कूली छात्र- छात्राओं ने विशेष प्रस्तुति कर पदयात्रा में शामिल होकर लोगों को भावबिभोर कर दिया* !कुछ समय के  पदयात्रा ने लोगों को “बिहार की चंपारण सत्याग्रह” की याद तरो ताजा कर दिया ! सोमवार की सुबह बच्चों की प्रस्तुति ने इस प्रकार लोगों का मन मोह लिया की लोगों को पूज्य बापू की “सत्याग्रह” की याद आ गयी ! 
इस कार्यक्रम ने सभी को स्वच्छता ,सत्याग्रह व अहिंसा की यादें दिला दी !*हमें आज फिर “सत्याग्रह” जैसे  कार्य करने की जरूरत आन पड़ी है जिससे समाज को स्वच्छ रखते हुए सभी समस्याओं का हल बेहतरी पूर्वक निकालकर समाज को आगे बढ़ाने में सहयोग दे पायें !हमें सजग होने की आवश्यक्ता है*!