सारण :कम वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने दी आंदोलन की धमकी
—-
मुरारी बाबा की रिपोर्ट
—-
भेल्दी(सारण)
भेल्दी के रामचक संदलपुर कटसा समेत आधा दर्जन गांव के लोग इस उमस भरे गर्मी में लो वोल्टेज व कम बिजली मिलने से परेशान है व बड़े आंदोलन की धमकी दी है।
ग्रामीण विजय सिंह अजय सिंह अशोक सिंह मधु सिंह बंटी सिंह दिलीप सिंह धर्मेंद्र कुमार सूर्य सिंह रमेश सिंह मुकेश कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि अमनौर के भेल्दी फीडर का सबसे बुरा हाल है।आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है।दो दिनों से कभी कटसा कभी रामचक संदलपुर व अन्य गांव में बिजली की घोर समस्या बनी हुई है।ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में जब जेई व उनके द्वारा नियुक्त बिजली मिस्त्री को बताया जाता है तो समस्या को अनसुना कर देते है।
इस संबंध में जब अमनौर कनिए अभियंता श्री मौर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बीते दिनों आए आंधी में कई जगह पोल व तार गिरने से ऐसी परेशानी हो रही है।जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा।




Recent Comments