अंता: आक्रोशित वार्ड वासियों ने नगरपालिका में किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
उस्मान खान
अंता 15 जून- वार्ड पार्षद मनोज त्यागी के नेतृत्व में वार्ड नंबर तीन बमोरी के दर्जनों महिला पुरुषों ने गुरुवार को वार्ड की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नगरपालिका अंता कर्यालय के बाहर नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की । तथा सहायक अभियन्ता सोनम शर्मा को ज्ञापन दिया। वार्ड वासियों के अनुसार वार्ड में विद्युत पोल लगाने, सीसी रोड बनवाने तथा नालियों का निर्माण कराने की मांग नगर पालिका प्रशासन से की । पार्षद मनोज त्यागी का कहना हे की वार्ड तीन के लोगो के साथ विकास के क्षेत्र में प्रशासन द्वारा भेदभाव किया जा रहा हे । जबकि इस वॉर्ड में अधिकतर गरीब व् दलित वर्ग के लोग रहते हे उन्हें सुविधाओं की अधिक दरकार हे । दूसरी और रेलवे लाइन के पास रास्ता निर्माण कराने की मांग को लेकर भी वार्ड वासियों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया । इस अवसर पर रेवडिलाल, राम प्रताप मेघवाल, मोरध्वज मेघवाल,छोटूलाल गोचर, दाखा बाई,कमला बाई सहित दर्जनों महिला पुरुष मौजूद थे ।




Recent Comments