
कोटवा कम्युनिस्ट पार्टी ने किया शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन
छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट:-कोटवा पू.च. के कम्युनिस्ट पार्टी के प्रखंड इकाई द्वारा प्रदेश कम्युनिस्ट किसान सभा के आह्वान पर मध्य प्रदेश में छः किसानों की पुलिस द्वारा गोली मारकर की गईं हत्या के विरोध में मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान का शव यात्रा निकालकर प्रखंड कार्यालय के सामने पुतला दहन किया गया। शव यात्रा में मुख्य मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाये गए।
जिसमे किसान सभा के जिला अध्यक्ष रामायण सिंह, अंचल मंत्री भरत राय, रामजीवन मेहता, भरदुल राय, रामरतन साह, लालबिहारी बैठा, हीरालाल राम, इस्माइल मिया, फुलेना महतो, अच्छेलाल सहनी सहित दर्जनों नेता व् कार्यकर्ता शामिल थे।




Recent Comments