*सीवान के VM हाई स्कूल के मैदान में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
*👉सीवान के महादेवा रोड स्थित VM हाई स्कूल के मैदान में 21 जून को प्रातःकाल 05 बजे से 07 बजे के बीच हजारों लोग करेंगे योग👈*
♨21जूनअंतरराष्ट्रीय
योग दिवस के अवसर पर सीवान जिले का मुख्य समारोह सीवान नगर के महादेवा रोड स्थित VM हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के परिसर में प्रातःकाल 05.00 बजे से 07.00 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन समिति के प्रतिनिधि उत्पल पाण्डेय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समिति कार्यकर्ता व स्थानीय कई अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं के तत्वावधान में जिले के सभी प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है. श्री पाण्डेय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन समिति, सीवान के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक भव्य आयोजन शहर के VM हाई स्कूल के मैदान में बुधवार 21 जून को प्रातःकाल 05 बजे से आयोजित किया गया है.





Recent Comments