भागलपुर: दैनिक खोज खबर के लिये कुमार गौरव की रिपोर्ट:-

आरोपी लव गुरू की फाईल फोटो

जिले के नारायणपुर प्रखंड के बलहा गाँव में इंटर भौतिकी का प्रायवेट कोचिंग चलाने वाला कोचिंग संचालक शिक्षक रौशन कुमार को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर भागलपुर के एक किराये के मकान से गिरफ्तार कर लिया। 
रौशन कुमार डायनामिक्स कोचिंग नामक कोचिंग की संचालक है, पिछ्ले माह अपने हीं कोचिंग के पढ़ने वाली इंटर की छात्रा लक्की कुमारी को लेकर फरार हो गया था । 
घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने शिक्षक रौशन कुमार तथा उसके पिता गोपाल पोद्दार को अभियुक्त बनाया था ।यहाँ हम यह भी बताते चलें कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए सप्ताह भर के भीतर गोपाल पोद्दार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तथा छात्रा की भी बरामदगी हो गयी थी एव लव गुरु रौशन महिनों से फिरार चल रहा था।
धूमिल हुई नए शिक्षकों की प्रतिष्ठा
क्षेत्र के बुद्धिजीवियों तथा कुछ शिक्षकों का कहना है की ऐसी घटना से शिक्षकों की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है ।इससे  अभिभावकों का नए शिक्षकों पर से विश्वास उठेगा।