योगापट्टी:– गहमागहमी से मत्स्य समिति का चुनाव सम्पन्न, ।।।।
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट:- योगापटटी प्रखंड परिसर मे गुरूवार को मत्स्य सहयोग समिति सदस्य के अध्यक्ष मंत्री और प्रबंधन समिति सदस्य पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ । मतदान मे मतदताओ ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया । मतदान के लिए प्रखंड परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय कृषि गोदाम और सामुदायिक भवन मे तीन बुथ बनाए गए थे । सुबह मतदताओ का वोट के लिए लंबी लाइन लगी और मतदान खत्म होने तक 61 प्रतिशत मतदताओ ने मतदान किया । मतदान केंद्रो पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किए गए थे । निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ रामानुज कौशिक ने बताया कि कुल 1612 मतदताओ मे 985 मतदताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । उन्होने बताया कि एक अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए क्रमश 6 और 5 प्रत्याशी तथा 5 प्रबंधन समिति सदस्य पद के लिए 41 प्रत्याशी का भाग्य मतपेटियो मे बंद हो गया । बीडीओ श्री कौशल ने बताया कि शुक्रवार को मतगणना का कार्य शुरू कर विजयी प्रत्याशियो को प्रमाण पत्र दिया जायेगा ।




Recent Comments