गर्मी ने फिर तोड़ा रिकार्ड पारा 44 डिग्री पर 
राकेश फौजदार 
भरतपुर 17 अप्रैल।राजस्थान के भरतपुर में भीषण गर्मी ने सोमबार को एक बार फिर सात बर्षो का रिकार्ड तोड़ दिया और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुचा। न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी का ऐसा सितम अमूमन मई और जून महीने में पड़ता है लेकिन इस वर्ष अप्रैल में ही जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित होने लगा है। भीषण गर्मी के कारण सोमबार को सड़कें सूनी नजर आईं. बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखा।