पश्चिमी चम्पारण “दैनिक खोज खबर “रामायण कुमार सहोदरा संवाददाता की रिपोर्ट :-
नरकटिया गंज अनुमण्डल अंतर्गत गैनाहा प्रखंड के दोमाठ पंचायत मे राजपुर पारसा डीह के पास सेलिंग के जमीन पर अवैध खनन कर रहे लोगो मे खनन करने को लेकर हुई मार-पीट मे विनोद पासवान की आँख पुरी तरह से डायमेज हो गया 
सूत्रो के अनुसार अवैध खनन करने वाले लोग खनन स्थल पर खनन करने के लिए पहुंचे और बोले कि अब विनोद पासवान को खनन नही करने देना है , बातो ही बातो झगडा सुरू हुआ , विनोद पासवान के द्वारा बोला गया कि श्रीकांत महतो एवं विरेन्द्र महतो ने मुझे मारा पीटा और मेरी आँख फोड़ दिया गया।
विनोद पासवान के द्वारा थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, फॉरेस्ट एवं माइनिंग अफसर पर  गम्भीर अरोप लगाते हुए कहा कि ये सारे पदाधिकारीयो के द्वारा सेलिंग की जमीन पर अवैध खनन करने के लिए पैसे लिए जाते थे ।
इसपर सहोदरा थाना प्रभारी का कहना है कि हमारे यहाँ एक महीने से किसी तरह का कोई अवैध कार्य नही होने दिया जा रहा है हमारे उपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है अवैध खनन कार्य मे हुई मार-पीट मे विनोद पासवान के द्वारा दिया गया आवेदन पर हमरे द्वारा FIR कर तेरह लोगो को नामजद किया गया है और विनोद पासवान को इंजरी रिपोर्ट के लिए रेफरल हॉस्पिटल गैनाहा भेजा गया है 
अंचलाधिकारी , फॉरेस्ट और माइनिंग औफिसर के द्वारा मोबाईल रिसीव नही किया जा रहा है