दैनिक खोज खबर के लिए ब्रजेश कुमार यादव की रिपोर्ट 
मधेपुरा। बीएन मंडल विवि के समक्ष जाप छात्र परिषद ने  सोमवार को इंटर के परिक्षा परिणाम में धांधली एवंम अनियमितता के खिलाफ  प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जाप छात्र परिषद ने विवि के मुख्य प्रवेश द्वारा पर तालाबंदी कर अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।और निर्णय लिया गया कि कल जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में तलाबंदी किया जाय। जाप के तालाबंदी व प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान सांसद पप्पू यादव को आना था। लेकिन किसी कारणवश वे नहीं आ सके।
जाप छात्र कार्यकर्ताओं ने की प्रतिकुलपति से मुलाकात: 
प्रदर्शन के दौरान जाप छात्र परिषद ने बीएन मंडल विवि के प्रोवीसी डॉ. फारूख अली से मुलाकात कर छात्रों से संबंधित समस्या का ज्ञापन सौंपा। प्रोवीसी डॉ. फारूख अली ने जाप नेताओं के बातों को गंभीरता से सुनते हुए सभी मांगों पर विचार करने की बात कही।उन्होंने सत्र नियमित करने के सवाल पर कहा कि जून 2018 के बाद कोई भी सत्र विलंब नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विवि में बिचोलियो को लेकर छात्रों हो रही परेशानियों को जल्द दुर किया जायेगा ।
इन मागो को लेकर सोपा ज्ञापन :
1.इंटर की कॉपी जाँच पुनः की जाय
2.बोर्ड के अध्यक्ष को अविलंब बर्खास्त की जाय 
3. तीन बिषयो की कंपार्टमेंटल परीक्षा ली जाय 
4.स्थायी बोर्ड अध्यक्ष की बहाल की जाय
5. 12वीं की परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ न्यायिक जांच की जाय एवम दोषी पर कार्यवाही की जाय ।
6.स्नातक पार्ट 1 एवम पार्ट 2 के पुनः मूल्यांकन की जाय 
7.पीजी के सभी संकायों में नामांकन की सीट बढ़ाया जाय ।
8.अविलम्ब वि0वि0 में छात्र संघ का चुनाव किया जाये ।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता वि0वि0 अध्यक्ष आशीष कुमार “पप्पू” ने किया ।
मोके पर दीपक कुमार छात्र जिला अध्यक्ष ,रोशन कुमार बिट्टू,अमित गुड्डू,गौतम कृष्ण ,मोहन मंडल,डॉ0अशोक यादव,विवेक यादव,भानु प्रताप,राजाजी,पिन्टु कुमार ,पतरघट छात्र प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार,पतरघट छात्र उपाध्यक्ष प्रणीत कुमार,रामप्रवेश कुमार,अमित कुमार,मुन्ना ,अजित,नितीश कुमार,रविंद्र सिंह यादव,वीके आर्यन,रामचंद्र यदुवंशी, राजा कुमार, राणा यादव, यूवा रंजन, राजा कुमार, विमल किशोर गौतम, अनिल अनिल, देवाशीष पासवान, शलैन्द्र कुमार, नूतन सिंह सहित अन्य जाप नेता मौजूद थे।