चार ग्राम स्मैक बरामद एक युवक गिरफ्तार
राकेश फौजदार 
भरतपुर 17 अप्रैल। राजस्थान में करौली की कैलादेवी थाना पुलिस ने चार ग्राम स्मैक बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कैलादेवी थाना पुलिस ने मोहन (32) पुत्र भरतलाल निवासी कैलागांव को गिरफ्तार कर उसके पास से चार ग्राम 12 मिलीग्राम स्मैक बरामद की।