पश्चिमी चम्पारण ” दैनिक खोज खबर ” रामायण कुमार सहोदरा की रिपोर्ट :-
समेकित थरूहट विकास अभिकरण के अन्तर्गत के 500 मिटर मे संचालित नल लगभग एक महीने से अधिक दिनो से बंद पडा था । जिसपे न ही कोई जनप्रतिनिधि और न ही कोई आला अधिकारी का ध्यान इस बन्द पडे नल पर था। लेकिन दैनिक खोज खबर संवाददाता रामायण कुमार के खबर और पहल के कारण इस भयानक गर्मी मे तुरंत ग्राम पंचायत राज जमुनीया मुखिया सुनिल कुमार गढ़वाल द्वारा नल संबंधित इंजिनियर को बुलाकर बन्द पड़े नल को तुरन्त चालु करा दिया गया। नल चालु होने से 2400 अबादी वाले गांव के लोगो को इस भयानक गर्मी मे फिर से नल से पानी मिलना चालू हो गई ।
स्वच्छ पेयजल संकट दुर होते ही ग्रामीणो मे खुशी की लहर दौड़ पडी ।