दैनिक खोज खबर मुंगेर प्रमंडल आशीष भूषण दत्तझा
नगर परिषद बीहट के वार्ड संख्या.10 में खेत के उपर से 11हजार वोल्ट के विधुत तार ले जाने के विरोध मे गुरूवार को दो गुटो के बीच जमकर झड़प हुई। बाद में स्थानीय लोगों के पहल पर तत्त्काल मामला शांत हुआ। वार्ड .10 से चौधरी टोला तक 11हजार वोल्ट की तार ले जाने के लिए मुआयना करने पहुचे। जमीन मालिक संजीव सिंह, विजय सिंह ,राजीव सिंह ,रंजीत सिंह आदि ने अपने अपने जमीन के उपर से तार ले जाने का विरोध किया ।वहीं वार्डसंख्या. 11 के वार्ड पार्षद पति सुभाष चौधरी एवं अन्य ने समझने का प्रयास किया।लेकिन विवाद बढ़ गया।दोनों समूह के बीच तूतू मै मै होते होते जमकर नोक झोंक होने लगी।घटना को लेकर विगत दो दिन पूर्व ही दोनों पक्षों द्वारा अलग अलग आवेदन गढहरा थाना मे दी गई थी । घटना को लेकर दो गुटो के बीच तनाव व्याप्त है l भूमि मालिकों ने उपर के जगह अंडरग्राउंड 11हजार वोल्ट की केबुल बिछाने की मांग पर डटे रहे।
नगर परिषद बीहट के चकबल गढ़हरा वार्ड संख्या.11में बिजली विभाग के द्वारा लगाया गया विधुत पोल को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।इसकी शिकायत स्थानीय थाना और विधुत एसडीओ बरौनी से की गयी है। मुख्यमंत्री उजाला योजना के तहत घर घर बिजली पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन दो दिन पूर्व पांच विधुत पोल को लोगों ने तोड़ दिया।पोल क्षतिग्रस्त होने पर वार्ड पार्षद पति सुभाष चौधरी ने गढहरा थाना अध्यक्ष और विधुत एसडीओ बरौनी को लिखित शिकायत किया।पांच नामजद लोगों पर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया।
इधर वार्ड पार्षद विध्यवासिनी देवी ने विभाग से जांच की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।




Recent Comments