एसएसबी और आधा दर्जन थानो की पुलिस के संयुक्त छापेमारी मे चार हथियार जप्त की

⏭अर्जुन भारतीय “दैनिक खोज खबर” की रिपोट:-नरकटियागंज अनुमंडल अन्तर्गत आज दिनाक 17/3/2017 दिन शनीवार को एसएसबी 44वीं बटालियन कमान्डेंट राकेश टिक्कु और रितेश श्रीवास्तव आधे दर्जन थाने के पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सहोदरा थाना क्षेत्र के बैरिया और  मानपुर के भथुहवा गांव में छापामारी कर दो राइफल समेत चार हथियार जब्त किए गए हैं।

करीब चार घंटे तक चली छापेमारी में आधा दर्जन थानों की पुलिस और एसएसबी के जवान भी शामिल रहे। छापामारी शिकारपुर पुलिस अंचल के निरीक्षक सीताराम सिंह के नेतृत्व में की गई। छापेमारी स्थल एसडीपीओ अमन कुमार भी पहुंचे। बताया गया कि सुरेश यादव के घर से एक 12 बोर का एक नाली बंदूक जब्त किया गया है। जबकि सटे हुए गांव भथुहवा के शत्रुधन यादव के घर से दो राइफल और उनके बसवारी से एक बंदूक जप्त किया गया है। जप्त दोनों बंदूक एक नाली है।

पुलिस को छह कारतूस भरे एक मैगजीन भी मिली है। जप्त हथियार से अनुमान लगाया जाता है कि दो गुटों के बीच चल रहे विवाद में जबरदस्त फायरिंग की गई थी और दहशत फैलाया गया था। इस सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी की है।