वीएम हाई स्कूल परिसर में मनाई गई राष्ट्र कवि की 111 वीं जयंती
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान: शहर के वीएम हाई स्कूल परिसर में सोमवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 111वीं जयंती जिला पुस्तकालय संघ द्वारा धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान दिनकर की साहित्यिक यात्रा पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता रामदेव विचार के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने किया।इस दौरान उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह के व्यक्तित्व व उनकी रचनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिनकर ने हमेशा समाज व राजनीति को सही राह दिखाया है।




Recent Comments