एक ही परिवार के चार बच्चे लापता,परिजनों में मचा हडकंप,परिजन ओर पुलिस जुटे तलाश में
आज़ाद नेब
जहाजपुर 14 जून। क्षेत्र के हनुमान नगर थाना के कोटा रोड से कल शाम को एक ही परिवार को चार बच्चे घर से टृयूशन के लिए निकले जो लोट कर नही आए। परिजन धर लोटे तो आज जानकारी होने पर परिवार में हडकंप मच गया। बताया जाता है कि एक शिक्षिका के दो पुत्र शामिल। शिक्षिका की सूचना पर हनुमान नगर थाना प्रभारी से तलाष प्रांरभ कर दी।
जानकारी के अनुसार हनुमान नगर थाना क्षेत्र के कोटा रोड के रहने वाले शिवराज मीणा की पत्नि अध्यापिका है। दोनो ही अपने घर काम से गए हुए थे उनके परिवार में शिवराज के बहनोई प्रहलाद के बच्चे भी आए हुए थे। कल शाम को चारों बचचे  15 वर्षीय उमेश,13 साल का उमेश पुत्र शिवराज  तथा प्रहलाद के 13 वर्षीय  पुत्र कुलदीप व 12 वर्षीय संदीप घर से टृयूशन के लिए निकले थे । परिजन आज लोट कर आए तो घर पर बच्चे नही मिले उन्होने हनुमान नगर थाना पुलिस को सूचना दी। हनुमान नगर थाना प्रभारी घीसालाल परिजनेां के साथ चारो बच्चो की तलाश कर रही है। वही परिजनों के हाल बेहाल है। षिवराज ने बताया कि आज पुलिस को सूचना देने के बाद जानकारी मिली कि घर से दो बेग में कपडे लेकर बच्चे गए है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।