राहुल सांकृत्यायन एवं सारण विषय पर होगा संगोष्टी का आयोजन
छपरा (वि वि) राहुल सांकृत्यायन एवं सारण विषय पर राम जयपाल माहाविद्यालय में एक संगोष्टी का आयोजन राहुल सांकृत्यायन के 125 वी जयंती समारोह के अवसर 9 अप्रैल को किया जाएगा।इस कार्यक्रम का आयोजन राम जयपाल माहाविद्यालय के प्रांगण में केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा।बौद्ध धर्म के त्रिपिटकाचार्य की उपाधि से विभूषित यायावर महापंडित की स्मृति में गंगा और सरयू के तट पर उनके द्वारा छेड़ी गई स्वतंत्रता के क्रांति की गूंज इस संगोष्टी के माध्यम से बौद्ध देशो से होते हुए निश्चय ही वोल्गा के तट तक जाएगी।गंगा जल के समान निर्मल जन मानस के लिए यह सहज सूचना है कि 15 से अधिक भाषाओं के जानकार दार्शनिक ,इतिहासकार ,साहित्यकार आदि के रूप में प्रसिद्ध इस पंडित को भावभीनी भावांजलि अर्पित करने के लिए इस एक दिवसीय संगोष्टी का आयोजन किया गया है ।उक्त बातो की जानकारी राम जयपाल माहाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सिद्धार्थ शंकर राय ने दी