एक शिक्षक ने आठ छात्रों को गोद लिया 
राकेश फौजदार 
भरतपुर 2 मई। राजस्थान के करौली में हजारीपुरा गांव के राजकीय संस्कृत प्रवेशिका विद्यालय के एक अध्यापक ने आठ विद्यार्थियों को गोद लेकर उनके शिक्षण व्यवस्था की जिम्मेदारी की अनूठी मिसाल पेश की है। अध्यापक शांतनु पाराशर ने विद्यालय के अभिषेक चतुर्वेदी, पवन चतुर्वेदी, अनुप्रिया जादौन, दीपेंद्र, शिवानी, प्रियंका वैरबा, अश्विनी चतुर्वेदी को लिया। एक सादा समारोह में गोद लिए गए विद्यार्थियो को तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया।