सीनियर पुलिस अफसर की जमानत जप्त वारंट जारी
राकेश फौजदार 
भरतपुर 2 मई। राजस्थान में धौलपुर की एक अदालत ने राज्य पुलिस के एक सीनियर अफसर की जमानत जब्त कर गिरफ्तारी वारंट से तलब करने के आदेश दिए हैं। धोलपुर की एससीएसटी कोर्ट ने कांस्टेबल रामसहाय बनाम सत्य नारायण खींची मामले में खींची द्वारा गवाह को धमकाने के मामले में यह आदेश पारित किया। बर्तमान में सत्य नारायण खींची राजस्थान के जयपुर पुलिस मुख्यालय में सीआईडी सीबी पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं लेकिन पूर्व में बे धौलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर रहे थे।