कश्मीर में दो सैनिकों के सिर काटने पर मोदी का पुतला फूंका
राकेश फौजदार 
भरतपुर 2 मई। कश्मीर में दो सैनिकों के सिर काटने के बिरोध में राजस्थान के भरतपुर मे किसान यूनियन तथा कॉलेज छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। 
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा की कश्मीर में दो सैनिकों के सिर काट ले जाने और आये दिन सैनिकों की हत्या के मामले के बाद सरकार और पीएम मोदी अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम सावित हो चुके है |