सारण :सड़क दुर्घटना मे बाइक चालक की मौत ,एक घायल
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण मढौरा-अमनौर स्टेट हाईवे 73 कर्णपुरा गांव के पास ट्रक व बाइक की टक्कर मे बाइक सवार दो युवक गंभीर जख्मी हो गये ।जख्मी युवक आकाश कुमार एवं सोनू कुमार बताये जाते है ।मौके से ट्रक ड्राइवर ट्रक ले घटना स्थल से फरार हो गया ,लेकिन धेनुकी चौक के पास पर ड्राइवर ट्रक छोड़ फरार हो गया ।मढौरा पुलिस ने ट्रक को कब्जे मे ले थाने पर ले गये।

स्थानीय लोगो के सहयोग से घायलो को मढौरा रेफरल अस्पताल लाया गया ।जहां चिकित्सक ने  सोनू कुमार को गंभीर हालत देख पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया । पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर अमनौर थाना क्षेत्र के मंगल बाजार महादलित बस्ती निवासी सुनील बांसफोर का 18 वर्षीय पुत्र सोनु बांसफोर की मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं मृतक के नवविवाहिता दुल्हन चीत्कार मार- मार कर बेहोश हो जा रही है। जिसे देख गांव के लोग सदमे में है। मालूम हो कि सोनू बांसफोर की पिछले  24 अप्रैल 2017 को खैरा थाना क्षेत्र के साईपुर गांव में नेहा कुमारी के साथ शादी हुई थी.