आग से घरेलू सामान भस्म दो भैंस भी झुलसी
राकेश फौजदार 
भरतपुर 8 अप्रेल।राजस्थान में करौली के तेसगांव में एक मकान के छप्पर में आग लग गई। इसके चलते गेहूं व अन्य घरेलू सामान जल गया वहीं आग की चपेट में आने से दो भैंस भी झुलस गई। जानकारी के अनुसार रमेश गुर्जर के छप्परपोश मकान में आग लगी।आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए कोई आगे आने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। छप्पर के नीचे बंधी भैंसें आग की तपिश नहीं झेल पाई और खुद ही खूंटे उखाडक़र बाहर निकल आई, लेकिन तब तक वह काफी झलस चुकी थी। पशु चिकित्सक डॉक्टर ब्रह्मकुमार पांडे ने दोनों भैंस का उपचार किया। रोशी पुलिस चौकी प्रभारी ओम प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।