एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाया चोरों ने
राकेश फौजदार
धौलपुर 8 अप्रेल।राजस्थान के धोलपुर में चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपए के माल पार कर लिया। जानकारी के मुताबिक चोरों ने धौलपुर शहर की निहालगंज चौकी के सामने ही एक दुकान के ताले तोडक़र 15 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दूसरी वारदात के तहत कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर चोरो ने एक परचूनी की दुकान में सेंध लगा कर करीब डेढ़ लाख रुपए का माल पार कर लिया। उसके बाद चोरों ने एक अन्य दुकान के ताले तोड़े लेकिन वे यहां चोरी नहीं कर पाए। लगातार हुई तीन घटनाओं को लेकर कोतवाली और निहालगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।




Recent Comments