सिवान :स्पोर्टस मीट प्रतियोगिता मंगलवार को
#परवेज अख्तर /सिवान
रघुनाथपुर(सीवान)
रघुनाथपुर प्रखंड परिसर के शहीद मैदान में बीईओ ग्यासूद्दीन के देख रेख में तेरह क्वालिटी के स्पोर्ट्स मीट प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को सुनिश्चित किया गया है । बीईओ ने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा व सर्व शिक्षा अभियान सीवान के निरदेशन पर वर्ग 6/8 के बच्चे भाग लेंगे । इस प्रतियोगिता में 100, 400 व 100 मीटर रिले दौड़ , लम्बी दौड ,ऊची दौड , कबडी , वाँली वाल , पेंन्टींग ,क्वीज ,आदि तेरह प्रकार का प्रतियोगिता सुनिश्चित की गई है । मौके पर बीआरसी लेखापाल श्याम प्रसाद गुप्ता , वाजिद हुसैन , उपेन्द्र सिह श्यायु कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे ।