70 फीट है चौकी,फिर भी मजार से दानपात्र ले उड़े चोर
आज़ाद नेब
जहाजपुर 30 मार्च। कस्बे मे पहाड़ी पर स्थित गाजी बाबा के मजार से रात्री चोरों ने गल्ला ही उठा कर ही ले गये। जबकि 70 फिट पर ही पुलिस चौकी स्थापित है। सूचना मिलते ही उप अधिक्षक रामेश्वर लाल ने मौके पर पहुच कर घटना का जायजा लिया।
      गाजी बाबा कमेटी के सदर आरिफ मोहम्मद ने बताया की गल्ले मे लाखों रूपये थे। पूर्व मे भी गल्ले मे आग लगा दी थी। लेकिन अभी तक उस घटना का भी खुलासा नही हो पाय। जहाजपुर क्षेत्र मे चोर काफी सक्रिय है। कल घाटाराणी मंन्दिर से भी चोरों ने दानपात्र तोड़ कर लाखों रूपये ले उड़े जसकी तफतीस जारी है। गाजी बाबा के दानपात्र को किले के पीछे तकरीब 300 फिट पर दानपात्र को तोड़ कर छोड़ चले गये। ओर नकदी ले उड़े