5वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुरू
राकेश फौजदार 
भरतपुर 8 अप्रेल।राजस्थान के भरतपुर सम्भाग में डाइट के जरिए जिला स्तरीय प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मुल्यांकन के तहत शनिवार से 5वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है।पहली बार हो रही यह परीक्षा में परीक्षा सुबह दस बजे से साढ़े बारह बजे के बीच आयोजित की गई।पहले दिन विद्यार्थियों ने हिन्दी की परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉयड दल ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया इनमें डीईओ लेवल के अधिकारी भी शामिल हैं।परीक्षाएं 13 अप्रैल तक आयोजित होंगी।तेरह अप्रैल को संस्कृत और उर्दू के प्रश्न पत्र की परीक्षा भी होगी। परीक्षा में स्टूडेंट्स पेन और पेंसिल दोनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। गौरतलब है कि हर राजस्व ग्राम के बड़े स्कूल को परीक्षा का केन्द्र बनाया गया है। कई जगहों पर दूर-दराज इलाके में परीक्षा केन्द्र होने की भी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने शिकायत की है।