अंता : नव नियुक्त ईदगाह सदर का किया स्वागत
उस्मान खान
अंता 19 जून-  ईदगाह कमेठी अंता  के नव नियुक्त सदर व्याख्याता जमील मोहम्मद अंसारी का मोटर मार्केट सदस्यों द्वारा ईदगाह परिसर में साफा बंदी कर एवं माला पहनाकर इस्तकबाल किया गया । इस अवसर पर सदर ने कहा की ईदगाह की दुकानों में किरायेदार व् ईदगाह कमेठी के दरम्यान आपसी भाईचारा स्थापित कर कोम की भलाई व् ईदगाह के विकास के लिए मिल बैठकर समस्या का समाधान  किया जायेगा । इससे पूर्व ईदगाह परिसर में ही रोजा अफ्तार प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमे कई रोजेदारों ने शिरकत की । इस अवसर पर हाजी मंसूर खान , हज कमेठी के जिला उपाध्यक्ष फरीद पठान, अजीज मन्सूरी, अब्दुल रफीक, जहूर अहमद, अब्दुल सईद, खुर्शीद अली, आरिफ अली, शौकत अली,  सहित अन्य मोटर मार्किट संघ् के सदस्य मौजूद थे । दूसरी और पूर्व ईदगाह सदर हाजी अब्दुल रशीद अस्सा भाई ने भी ईदगाह सदर जमील मोहम्मद को मुबारकबाद दी तथा कौम के लोगों को एक साथ लेकर कौम की भलाई व् ईदगाह के विकास के लिए सबका साथ लेकर प्रयास करने की बात कही ।