
▶️ढाई घंटे तक आवागमन रहा बाधित
अपनी मांगों पर अड़े हैं कर्मचारी
जमई (संजीव कुमार सिंह) :
नगर परिषद के सभी वाडो में एक सप्ताह से गंदगी की अंबार लगी हुई हैं। एक सप्ताह से नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा कामकाज ठप कर दिया गया है। सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर आए दिन धरना, प्रदर्शन, नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी से लेकर सडक जाम कर दिया । शहर के सभी रास्ते करीब ढ़ाई घंटे तक जाम से कराहती रही।जाम के कारण पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया। एक भी वाहन को निकलने नहीं दिया जा रहा था।नगर परिषद के करीब दो सौ की संख्या में नगर परिषद का सफाई कर्मी सडक पर बैठकर अपनी शर्त पर अडिग है । सफाई कर्मी ने कहा कि मेरी मांग पूरी नहीं होती है तो हड़ताल से लेकर हम अनशन पर चले जाएंगे। हम लोग के साथ अन्याय हो रहा है । इतने वर्षो से शहर में गंदगी उठाने का काम कर रहे हैं लेकिन मानदेय काफी कम है ।उसके बाद भी एक आशा में हम कर्मी जी रहे थे कि एक न एक दिन नगर परिषद अपने सदस्य के रूप में हम लोगों को रख लेगाे लेकिन ऐसा कुछ भी आगे देखने को नहीं मिल रहा है। अब नगर परिषद की सफाई का जिम्मा एनजीओ कराएगी । और हम लोगों को एनजीओ के कर्मी बनना पसंद नहीं है। हम लोगों की मांग है कि हमें सही वेतन मिलना चाहिए समान काम का समान वेतन हमारी पहली प्राथमिकता है । हमलोग एन जीओ के साथ काम नहीं कर पाएंगे साथ ही हमें डेस, दास्तान आदि भी मिलनी चाहिए इधर शहर में सफाई साथ दिनों से नहीं होने के कारण हर चौक चौराहे से लेकर गलियों, नाली आदि जाम हो चुकी है। हर चौक चौराहा पर गंदगी का अंवार लग चुका है । दीपावली सफाई का पर्व होने के बाद भी शहरों में गंदगी की अम्बार लगी हुई है । इस पर जिला प्रशासन मुकदर्शक बने हुए हैं ।




Recent Comments