रिविलगंज(सारण) : छपरा शहर के नजदीक रिविलगंज प्रखंड के दिलिया रहिमपुर पंचायत अन्तर्गत नेवाजीटोला स्थित पंचायत भवन पर शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कार्य हेतू शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों पेंशनधारियों द्वारा आधार प्रमाणीकरण कार्य कराया गया। इस संबंध में दिलिया रहिमपुर पंचायत के मुखिया परशुराम राय ने बताया कि पंचायत के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत लाभुकों के सुविधा हेतु पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होने बताया कि गुरुवार एवं शुक्रवार दो दिन शिविर का आयोजन निर्धारित किया गया है। जो लाभार्थि जीवन प्रमाणीकरण कार्य नहीं करा सके हैं। वे निर्धारित समयावधि में अपना आधार प्रमाणीकरण कार्य पुरी कर पेंशन लाभ सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि जन सुविधा एवं सहयोग के उदेश्य पुर्ति हेतु पंचायत स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।