अंता:कांग्रेस ने दिया किसानों के कर्जा माफी के लिए ज्ञापन
फ़िरोज़ खान/ उस्मान खान
Edited by azad nab
बारां/अंता 17 जुलाई। अंता कस्बे में सोमवार को नगर किसान कांग्रेस की और से उपखण्ड अधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम किसानों के कर्ज़ा माफी के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व चैयरमेन रमकल्याण शर्मा,जिला किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष बबला खान,वाईस चैयरमेन रामराज बागड़ी की अगुवाई में ज्ञापन दिया।
किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष शेरू खान ने बताया कि बारां जिला कृषि प्रधान जिला है लगातार तीन वर्ष से अकाल के बाद फसल उत्पादन कम होने के कारण किसान कर्ज में डूबा हुआ है ना फसल का उचित मूल्य से उनका भूकतान हो पा रहा है जिसके कारण किसान प्रदेशभर में आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है। किसान कांग्रेस पंजाब और उत्तर प्रदेश की तर्क पर राजस्थान के किसानो के कर्ज़ा माफ करने की मांग करती है। ज्ञापन देने वालो में हीरा लाल मेघवाल, राजवीर सिंह चौधरी, ,मुर्तुजा अंसारी,हरीश भंडारी,शिव मेहरा,नवनीत पंकज,कान्हा पंकज,लीलाधर नगर,शकील खान,सुरेंद्र नगर,मोनू पठान,निसार खान,रवि सैनी,राजवीर सिंह चौधरी,प्रदीप मीणा,राकेश नागर, नरेंद्र सैनी,बजरंग लाल,हीरा लाल,मामा शफी,सत्यनारायण महावर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।




Recent Comments