दैनिक खोज खबर के लिये ब्रजेश कुमार यादव की रिपोर्ट:-
पतरघट/सहरसा :तीन मई को आयोजित रासबिहारी उच्च विद्यालय के प्रागण में विश्वासघात व सह सम्मान रैली को लेकर जाप कार्यकत्ताओ ने क्षेत्र का भ्रमण किया गया।
जाप छात्र परिषद प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा 27 मार्च को विजली दर सहित विभिन्न मुद्दों पर शांति पुर्ण तरीके से जनता की हित को लेकर जाप अपनी बात रख रहे थे लेकिन सुबे के मुखिया नीतिश कुमार व लालू यादव के इशारे पर हमलोगों के सम्मानित सांसद को षड्यंत्र के तहत जेल भेज दिया गया था ।वहीं जाप नेता रमण यादव ने कहा कि गरीबों की हक की लड़ाई लड़ने वाले सांसद को साजिश के तहत सुबे की सरकार ने किस तरह फसाने का काम किया। इस साजिश व विश्वासघात का पर्दाफाश किया जायेगा एवं देश की जनता को बताया जायेगा कि किस तरह लोकतंत्र का गला को घोटने का प्रयास किया गया।
सम्पर्क अभियान में मौजूद रहे  अनिल सिंह, रंजन कुमार, पप्पू कुमार, चंदन कुमार, दिलीप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।