
हिन्दुस्तान की रीढ़ हैं बिहार और यूपी के लोग : प्रमोद सिंह टुन्ना
ロ क्षेत्रवाद को बढ़ावा दे रहे म.प्र. के मुख्यमंत्री कमलनाथ।
छपरा(सारण)।आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान की निन्दा करते हुए कहा कि बिहार के लोग अपनी मेहनत,योग्यता और जीवटता के बल पर कहीं भी रोजगार या नौकरी करते है।किसी के रहमो-करम पर नहीं।पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने कहा कि बिहार और यूपी के लोग हिन्दूस्तान की रीढ़ है।इनके बिना देश और काल की परिकल्पना अधूरी है।
श्री टुन्ना ने कहा कि कमलनाथ जैसे परिपक्व कांग्रेसी नेता से ऐसी ओछी बयानबाजी की उम्मीद नहीं थी।उनके इस बयान से क्षेत्रवाद की बू आ रही है।जो हिन्दूस्तान की संघीय ढ़ाचा के बिल्कूल विपरीत है।संविधान में यह स्पष्ट कहा गया है कि क्षेत्र,भाषा,जाति,आय के आधार पर देश के अंदर कहीं भी भेदभाव करना गुनाह है।श्री टुन्ना ने आगे कहा कि कमलनाथ जी को पहले मध्यप्रदेश में शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देकर वहां के नौजवानों को रोजगार के लायक बनाना चाहिए।बिहार और यूपी के लोगो को कोसने से पूर्व उन्हें अपनी गिरेबांन में झांकना चाहिए कि किन वजहों से मध्यप्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है।पहले उन्हे दुरूस्त करें।
जानकारी हो कि मध्यप्रदेश के नवचयनित मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने शपथ-ग्रहण समारोह में कहा था कि बिहार और यूपी के लोगो के कारण मध्यप्रदेश के निवासियों को नौकरी नहीं मिल रही हैं।वे बेरोजगार बन रहे है।




Recent Comments