घर का निर्माण रोक रंगदारी मांगने का आरोप

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर(सिवान) : थाना क्षेत्र के बसांव निवासी मो. समीउल्लाह थाने में आवेदन देकर गांव के ही सफीउल्लाह, राहुल साह एवं राजा साह पर घर का निर्माण कार्य रोक रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि जब मैं घर पर निर्माण को ले मेटेरियल लाने जा रहा था तभी गांव के ही  मो. समीउल्लाह ने  मिस्त्री एवं मजदूर काे कार्य करने से रोकते हुए भगा दिया तथा मुझे चाकू का भय दिखा दो लाख की रंगदारी की मांग की। उक्त लोगों ने धमकी देते हुए कहा कि रंगदारी नहीं देने पर निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।