मांझी(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिगहा गांव के हत्या, लूट व मारपीट के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । गिरफ्तार युवक अरुण शर्मा बताया जाता है। जिसके ऊपर पूर्व में कांड संख्या 22/2013 के तहत भी हत्या व लूट का मामला दर्ज है। उसने कुछ दिन पूर्व में भी इसी गांव के कुछ लोगो के साथ मारपीट कर पैसा छीन लिया था और हथियार दिखाकर जान मारने की धमकी दिया था । इस मामले में भी स्थानीय थाने में अशोक प्रसाद ने कांड संख्या 90/2020 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी। आरोपी कई महीने से फरार चल रहा था। जिसे स्थानीय पुलिस ने एक टीम गठित करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।