सादे समारोह में शादी की रस्में पूरी, बारातियों में दूल्हा समेत 20 लोग शामिल

मांझी(सारण)। लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सादे समारोह में शादियों का सिलसिला धीरे- धीरे बढ़ने लगा है। कोरोना लम्बे समय तक साथ चलेगा। यह भी लोग मानने लगे हैं। प्रखंड के दो अलग -गांव में सोशल डिस्टेंस के बीच वैवाहिक रस्म पूरी की गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव से दिन में हीं राम जीत महतो के पुत्र राजू की बारात दाउदपुर निवासी उपेंद्र महतो के यहाँ पहुंची तो कन्या पक्ष के लोगों ने दूर से हीं हाथ जोड़ कर स्वागत किया। बरातियों में दूल्हा समेत महज 20 लोग पहुंचे थे। दोनों पक्षों की उपस्थिति में बिना बैंड-बाजे के बीच शादी सम्पन्न हो गई। मौके पर मुखिया प्रमोद सिंह , गुड्डू सिंह, समाज सेवी मुक्तिनाथ यादव, मुन्ना सिंह, बादशाह महतो, पवन कुमार , बंटी सिंह आदि लोग मौजूद थे। वहीं लेजुआर गांव के शिव मंदिर परिसर में हुई शादी में दोनों पक्ष से करीब दो दर्जन लोग शामिल हुए। जहां लेजुआर गांव के सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र विशाल कुमार और बलेसरा गांव के विश्वामित्र प्रसाद की पुत्री की पुत्री ऋतु कुमारी का आदर्श विवाह हिन्दू रीति- रिवाज से आचार्य दयानंद मिश्रा ने पूरा कराया। कन्यादान उपेंद्र प्रसाद ने किया। मौके पर दिनेश कुमार सिंह , मुखिया प्रतिनिधि रहमत अली , अंकित सिंह, अजय सिंह, पप्पू पूरी, रिंकू सिंह, विशुन प्रसाद, हीरा पंडित, करीमन सिंह, चंदन सिंह, संटू सिंह आदि मौजूद थे। आसपास के लोगों ने कम खर्च के बीच सम्पन्न इस विवाह की सराहना की। कदम बताते हुए प्रसंसा की।