
मांझी(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रणपट्टी गांव में शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने स्थानीय डीलर द्वारा कालाबाजारी किये जा रहे बड़े पैमाने पर राशन को पिकअप समेत पकड़ लिया। उसके बाद सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। जप्त राशन पीडीएस दुकानदार इलायची देवी का बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इलायची देवी के जन-वितरण प्रणाली के दुकान में चावल की बोरियां उतारी जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने देखा कि कुछ बोरियां पिकअप भान पर लोड की जा रही है। काला बाजारी का शक होने पर बहुत से ग्रामीण जुट गए। उसके बाद चावल समेत पिकअप को पकड़कर रात में हीं पुलिस तथा वरीय पदाधिकारियों को सूचना दे दी। शनिवार की सुबह मांझी एमओ राजीव कुमार ने पहुंच कर जप्त राशन की जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि वाहन और स्टॉक जांच में 80 क्विंटल चावल ज्यादा पाया गया है। जो चौकाने वाला है। जिसको लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।




Recent Comments